Thursday , April 30 2026 7:26 AM
Home / News / मेरी मां को चार्ल्स पर क्रश था… ब्रिटेन के महाराजा के सामने ये क्या बोल गए ट्रंप

मेरी मां को चार्ल्स पर क्रश था… ब्रिटेन के महाराजा के सामने ये क्या बोल गए ट्रंप


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स तृतीय के सामने ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर लोग चौंक गए। ट्रंप ने कहा कि उनकी मां को चार्ल्स पर क्रश था। उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस में ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स के स्वागत समारोह के दौरान कही। इस मौके पर महाराजा चार्ल्स तृतीय की पत्नी महारानी कैमिला और ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत अमेरिका और ब्रिटेन के कई शीर्ष अधिकारी और राजनेता मौजूद थे। चार्ल्स अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय यात्रा पर आए हैं।
ट्रंप ने क्या कहा? – ट्रंप ने ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स तृतीय का स्वागत करते हुए कहा, “किसी भी समारोह या ऐसे ही किसी मौके पर, मेरी मां टीवी से चिपकी रहती थीं और कहती थीं, “देखो, डोनाल्ड, देखो यह कितना सुंदर है।” उन्हें सचमुच उस परिवार से बहुत प्यार था, लेकिन मुझे यह भी साफ-साफ याद है कि वह कहती थीं, “चार्ल्स को देखो, नन्हे चार्ल्स को, वह कितना प्यारा है।” यह मेरी मां थीं। मेरी मां को चार्ल्स पर क्रश था। क्या आप यकीन कर सकते हैं?”
अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे चार्ल्स तृतीय – ब्रिटेन एवं अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से महाराजा चार्ल्स तृतीय मंगलवार को यहां अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1991 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के संबोधन में दोनों देशों के साझा इतिहास और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया था। चार्ल्स के मंगलवार के संबोधन में भी इन विषयों पर जोर दिए जाने की संभावना है।