Monday , April 27 2026 1:24 AM
Home / News / NASA को Uranus से आती दिखीं X-Rays, पर कैसे है मुमकिन?

NASA को Uranus से आती दिखीं X-Rays, पर कैसे है मुमकिन?

हमारे सौर मंडल के बाहरी किनारे पर स्थित है Uranus यानी अरुण ग्रह। यह धरती से बेहद दूर है और अभी तक सिर्फ एक स्पेसक्राफ्ट Voyager 2 इस तक पहुंच पाया है। इसलिए इसके बारे में जानकारी हासिल करना ऐस्ट्रोनॉमर्स के लिए हमेशा चुनौती भरा रहा है। अब हाल ही में इसके बारे में एक अजीब चीज सामने आई है। दरअसल, इससे एक्स-रे निकलने का पता चला है।
दरअसल, ऐस्ट्रोनॉमर्स ने Chandra X-Ray ऑब्जर्वेटरी से 2002 और 2017 के डेटा को स्टडी किया। दोनों में ही इससे एक्स-रे आती दिखीं। तस्वीर में नीले-सफेद ग्रह पर गुलाबी रंग की एक्स-रे दिखाई दी। अब सवाल यह है कि ऐसा कैसे हुआ?
कैसे पैदा हुआ एक्स-रे? : रिसर्चर्स का मानना है कि जो यहां हो रहा है, वह बृहस्पति और शनि पर भी हो रहा है। उनके मुताबिक Uranus का वायुमंडल सूरज से आने वाले एक्स-रे को बिखेर रहा है। एक और संभावना यह जताई गई है कि शनि की तरह Uranus के छल्लों से एक्स-रे निकल रही है। वहीं, दूसरे वैज्ञानिकों का मानना है कि Aurora के कारण भी ये रोशनी पैदा हो सकती है।
हालांकि, बर्फीले ग्रह पर Aurora कैसे बने, यह अपने आप में एक सवाल है। Uranus एक ओर झुका हुआ है, जिसका असर इसकी मैग्नेटिक फील्ड पर भी पड़ता है। फिलहाल वैज्ञानिक Chandra से ही मिलने वाले डेटा पर नजर रख रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसकी मदद से Uranus के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।