
नक्शा विवाद पर भारत के पक्ष में बोलने वाली नेपाल की सांसद सरिता गिरी को समाजवादी पार्टी ने पद से निष्कासित कर दिया है। उनकी संसद सदस्यता भी चली गई है। नक्शा विवाद पर सरिता गिरी ने शुरूआत से ही नेपाल सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध करती रही हैं।
बता दें कि हाल ही में संविधान संसोधन में सरिता गिरी ने खुलेआम विरोध किया था। सरकार द्वारा नए नक्शे को संविधान का हिस्सा बनाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन प्रस्ताव पर अपना अलग से संशोधन प्रस्ताव डालते हुए जनता समाजवादी पार्टी की सांसद सरिता गिरी ने इसे खारिज करने की मांग की थी।
क्या है पूरा मामला
भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धाराचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपुलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया. इसमें भारत के तीन इलाके लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।
नेपाल कैबिनेट की बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का यह संशोधित नक्शा जारी किया था। बैठक में मौजूद कैबिनेट सदस्यों ने समर्थन किया था। नेपाल के इस कदम से भारत और नेपाल की दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई। भारत ने लगातार इसका कड़ा विरोध किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website