Monday , April 27 2026 2:06 AM
Home / News / नेपाली पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड, एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार Mount Everest पर चढ़ाई

नेपाली पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड, एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार Mount Everest पर चढ़ाई


नेपाल के 43 वर्षीय पर्वत गाइड मिंगमा तेन्जी शेरपा ने एक मौसम में सबसे कम समय में दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को आयोजकों ने दी। पूर्वी नेपाल के शंखुवासभा जिले का निवासी शेरपा पहली बार सात मई की शाम को एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचा और फिर 11 मई की सुबह दूसरी बार दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ पर पहुंच गया।
पर्वतारोहण का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने यह जानकारी दी। मिंगमा ने बताया, ‘वह महज चार दिनों के अंदर एवरेस्ट के शिखर पर दो बार पहुंचा जो एक विश्व रेकॉर्ड है।’
इससे पहले भारतीय पर्वतारोही अंशु जामसेनपा ने 2017 में 118 घंटे 15 मिनट के अंदर दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड बनाया था। बहरहाल, किसी महिला पर्वतारोही का यह रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है।