Wednesday , September 30 2026 8:44 PM
Home / Sports / धोनी की नई फोटो हुई वायरल, सेना की वर्दी में जूते पाॅलिश करते नजर आए कैप्टन कूल

धोनी की नई फोटो हुई वायरल, सेना की वर्दी में जूते पाॅलिश करते नजर आए कैप्टन कूल


अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जहां एक तरफ जम्मू और कश्मीर में माहौल गर्माया हुआ है। वहीं कश्मीर से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह जूते पाॅलिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले रविवार को धोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह सेना के साथी जवानों के साथ वालीबाॅल खेलते दिखे थे।
फोटो में देखा जा सकता है कि धोनी एक कमरे में बैठे हुए हैं। उन्होंने आर्मी के कपड़े पहने हुए हैं और जूते पॉलिश कर रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि वह टर्निंग पर जाने की तैयारी में हैं। बेहद छोटा दिखाई दे रहे कमरे में एक छोटा सा बेड लगा है और एक छोटी साधारण सी कुर्सी जैसे कि बाकी सेना के जवानों के कमरे में भी होगी उसी पर बैठकर वह जूते चमका रहे हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी फिलहाल साउथ कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ ट्रेनिंग पर हैं। ड्यूटी संभालने के बाद धोनी की पहली झलक रविवार को दिखी थी। गौर हो कि धोनी ने 31 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्‍त तक अपनी बटालियन के साथ रहेंगे जिस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्‍ट ड्यूटी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।