
रूसी सेना में 100 से अधिक नए टैंक शामिल हुए हैं। इनमें अत्याधुनिक टी-90एम टैंक भी शामिल हैं। यूक्रेन को हाल में ही जर्मनी से लेपर्ड-2 और ब्रिटेन से चैलेंजर-2 टैकों का पहला बैच मिला है। इन टैंकों का इस्तेमाल रूसी सेना के खिलाफ होने वाला है। ये दोनों मशीनें नाटो के सबसे शक्तिशाली मुख्य युद्धक टैंकों में शामिल हैं। ऐसे में रूस ने खतरा भांपते हुए पहले ही अपनी सेना में 100 से ज्यादा नए टैंकों को तैनात किया है। इन टैंकों को रूसी रक्षा उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनियों ने बनाया है।
टी-90 और टी-72 के अपग्रेडेड वेरिएंट शामिल – रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज रूसी रक्षा उद्योग ने सैकड़ों युद्धक टैंकों को रूसी सेना को सौंपा है। इन टैंकों को हाल में ही असेंबली लाइन से युद्ध क्षेत्रों में तैनाती के लिए भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा अत्याधुनिक टी-90एम टैंक और हाल में ही अपग्रेड हुआ T-72B3M टैंक शामिल हैं। रूस का दावा है कि ये दोनों टैंक अपनी सामरिक और तकनीकी विशेषताओं के दम पर किसी भी टैंक को हरा सकते हैं। इनमें हाई एक्सप्लोसिव गोला-बारूद फायर करने की क्षमता है। नया फायर कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है।
Home / News / रूसी सेना में शामिल हुआ ‘हाहाकारी’ T-90M टैंकों का नया जखीरा, अब युद्ध में यूक्रेन की खैर नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website