
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बावजूद कप्तान टॉम लाथम खौफ में हैं। टॉम लाथम को अभी से आभास हो चुका है कि टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार करने के लिए के तैयार है। यही कारण है की कीवी कप्तान ने अपनी टीम को सावधान रहने की सलाह दी है।
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने अपनी टीम को याद दिलाया कि पहले मैच में जीत के बाद दूसरे टेस्ट पर अपना ध्यान नहीं भटकने देंगे। न्यूजीलैंड के कप्तान को इस बात का एहसास है कि भारत के पास जवाबी हमला करने की ताकत है। न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड की टीम उन्हें 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे मैच की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेगी।
न्यूजीलैंड की यह भारत में सिर्फ तीसरी टेस्ट जीत है। टीम को इस प्रारूप की तीसरी जीत के लिए लगभग 36 साल का इंतजार करना पड़ा। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने भारत को 1988 में जॉन राइट की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम पर 136 रन से हराया था। लाथम ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि 36 साल बाद हमने यहां जीत हासिल की है। इस स्थिति में होना वास्तव में एक विशेष एहसास है। यह इस टीम के लिए गर्व का क्षण है और हम इसका जश्न मनाएंगे।’
दूसरे टेस्ट के लिए जबरदस्त तैयारी करेंगे लाथम – उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह भारत के खिलाफ (दूसरे टेस्ट में) एक चुनौती होगी, जिनके पास जाहिर तौर पर पूरी वापसी की दमदार क्षमता है।’ लाथम ने बेंगलुरु टेस्ट के दौरान भारत पर दबाव बनाए रखने के लिए विलियम ओ‘ राउरकी, मैट हेनरी और टिम साउथी की अपनी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कल शाम हमने नई गेंद के साथ जो काम किया वह अच्छा था। मुझे लगता है कि साउथी, हेनरी और विलियम ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और कामयाब रहे।’
उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर जानते थे कि भारत मैच में वापसी करेगा और खुश हूं कि हमें जीत के लिए ज्यादा बड़ा लक्ष्य का पीछा नहीं करना था। लाथम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रविंद्र और साउथी के बीच आठवीं साझेदारी के महत्व को खास बताया जिसने उनकी टीम बड़ा बढ़त लेने में कामयाब रही। उन्होंने कहा, ‘जब टिम और रचिन क्रीज पर थे तब मैच थोड़ा संतुलित था। मुझे लगता है कि उन्होंने 137 रन बनाए। यह हमारे लिए बहुत बड़ा था। मुझे लगता है कि अगर आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक दिन पहले हमसे कहा होता कि हम पांचवें दिन 100 रन के आसपास का लक्ष्य हासिल करेंगे तो हमें इसकी खुशी होती।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website