
बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मुसलमानों के लिए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी देश को मजबूत बनाना, गरीबों के कल्याण के लिए काम करना और सबका उत्थान करना है। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा पर चलकर गरीबों के कल्याण के लिए आगे बढ़ी है और हम ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मोदी जी से बेहतर प्रधानमंत्री कोई नहीं हो सकता – मैं कह सकता हूं कि हमारे मुस्लिम भाइयों को यह समझना चाहिए कि हमारे लिए मोदी जी से बेहतर प्रधानमंत्री और इस देश में हिंदू से सच्चा दोस्त कोई नहीं हो सकता। हम सभी को भारतीय विरासत, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को साथ लेकर और सबको साथ जोड़कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
मुसलमानों को योजनाओं का 30 से 40 फीसदी लाभ मिलता है – मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि अगर आप सरकार की योजनाओं को देखें, तो मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लगभग 30 से 40 प्रतिशत लाभ मिलता है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक बनाने के लिए ये लाभ नहीं देती है और न ही वह वोट बैंक की राजनीति करती है।
कौन हैं कुंवर बासित अली – कुंवर बासित अली भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही साल 2011 में बीजेपी ज्वॉइन की थी। उन्होंने आम कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। लगभग 15 साल काम करने के बाद बीजेपी ने उन्हें 25 अगस्त 2026 को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। कुंवर बासित अली अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहते हैं।
Home / News / मोदी जी से अच्छा दूसरा पीएम नहीं, हिंदू से बेहतर कोई दोस्त नहीं; मुस्लिम नेता ने मुसलमानों को दिया संदेश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website