Sunday , June 21 2026 10:05 AM
Home / News / नाक से निकलता था खून, सच जान उड़ गए होश

नाक से निकलता था खून, सच जान उड़ गए होश


बीजिंग: चीन की रहने वाली 49 साल की एक महिला पिछले कुछ महीनों से नाक की समस्या से काफी परेशान थी। पिछले कुछ महीनों से उसके नाक से खून आ रहा था और काफी दर्द भी हो रहा था। आखिरकार एक दिन वो डॉक्टर के पास पहुंची और डॉक्टर ने उसे जो बात बताई उसे सुन वे हैरान रह गई कि उसके नाक में जोंक छिपा हुआ है।

जानकारी मुताबिक, महिला की नाक से खून बहना कम नहीं हो रहा था और उसका दर्द कम होने की बजाय बढ़ता चला जा रहा था। फिर महिला ‘Shenwan Ear Nose and Throat’ हॉस्पिटल पहुंची और वहीं, डॉक्टर्स ने जब उनका चेकअप किया तो पता चला कि उनके नाक में 3 इंच का एक जोंक घर करके बैठा है। डॉक्टर ने जब महिला से पूछा कि आखिर नाक में जोंक कैसे पहुंचा तो महिला ने बताया कि वो अक्सर समुद्र की लहरों से अपना मुंह धोती हैं, शायद उसी दौरान जोंक नाक में चला गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने किसी तरह उस जोंक को नाक से बाहर निकाल दिया।