
बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए लोग उनके घरों के सामने घंटों इंतजार करते रहते हैं। जितना हाई-फाई इनका लाइफस्टाइल होता है,उनके बंगले भी बहुत शानदार होते हैंं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ देश में ही आपके फेवरेट हीरो और हीरोइन के आलिशान बंगले हैं बल्कि विदेशोे में भी इन्होने कई घर,बंगले और फ्लैट खरीद रखे हैं।
1. सैफ अली खान
सैफ और करीना अपना खाली समय देश से बाहर बिताना पसंद करते हैं। वह अक्सर स्विटजरलैंड जाते रहते हैं। कहा जाता है कि सैफ अली खान ने अपना दूसरा घर स्विटजरलैंड में पहाड़ी पर बना रखा है। यह घर स्ताद चैलेट में है।
2. शाहरुख खान
किग खान यानि शाहरूख को लोग बहुत पसंद करते हैं। इनका मुंबई के अलावा दुबई और लंदन में भी इनके आलिशान घर हैं।
3. अक्षय कुमार
खिलाडी यानि अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ विदेश घूमने के शौकिन हैं। उन्होने भारत के अलावा कनाडा के टोरंटो में खूबसूरत और आलिशान बंगला खरीद रखा है। ऐसा भी कहा जाता है कि इनका एक घर मॉरीशस में भी है।
4.शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शैट्टी और राज कुंद्रा के इंग्लैंड,कनाडा,लंदन में खूबसूरत बंगले हैं। यह घर मुबंई के घर की तरह ही खूबसूरत हैं।
5. अमिताभ बच्चन
बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के सिर्फ मुंबई में ही 5 बंगले हैं। इसके अलावा पैरिस में भी एक घर खरीद रखा है।
6. जॉन अब्राहम
जॉन ने लांस एंजिल्स के बेल एयर इलाके में खूबसूरत घर खरीद कर रखा हुआ है। यह घर पॉर्श एरिया में है और यह भी कहा जाता है कि कई हॉलीवुड सितारे इनके पड़ोसी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website