Friday , April 17 2026 12:15 PM
Home / News / India / Google Pay की NPCI के साथ साझेदारी! अब पूरी दुनिया देखेगी भारत के UPI की ताकत

Google Pay की NPCI के साथ साझेदारी! अब पूरी दुनिया देखेगी भारत के UPI की ताकत


ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म UPI भारत का एक पॉपुलर पेमेंट सिस्टम है, जिसकी पूरे भारत में काफी धूम है। हालांकि भारत से बाहर जाने वाले भारतीयों को ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कत होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि भारत के यूपीआई की धमक तेजी से विदेश में बढ़ रही है। गूगल पे सर्विस भारत के यूपीआई को विदेश में पॉपुलर करने को लेकर एनपीसीआई के साथ साझेदारी की है।
गूगल पे मजबूत करेगा यूपीआई सिस्टम – बता दें कि गूगल पे, फोनपे और पेटीएम इसी यूपीआई सिस्टम पर बेस्ड है, जो नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI के तहत काम करता है। एनपीसीआई और गूगल पे की साझेदारी के बाद विदेश जाने वाले यात्री गूगल पे जैसी सुविधा का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही इस एमओयू का मकसद देश के बाहर यूपीआई जैसी डिजिटल पेमेंट सिस्टम को दूसरे देशों में लागू करना है। इससे भारत के बाहर ऑनलाइन लेनदेन करना आसान हो जाएगा।
भारत के यूपीआई पेमेंट की बढ़ी ताकत – इस साझेदारी के बाद माना जा रहा है कि भारत के बाहर बाकी दुनिया में यूपीआई की ताकत बढ़ेगी। इससे विदेशी प्लेयर को एक प्लेटफॉर्म मिल जाएगा, जहां से वो ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। इसके यूपीआई पॉवर्ड ऐप Google Pay की धमक बाकी जगह बढ़ेगी।
क्या है यूपीआई सिस्टम? – यूपीआई एक इंस्टैंट मनी ट्रांसफर सुविधा है। इस सर्विस में मोबाइल टू मोबाइल पेमेंट ट्रांसफर होता है, जिसके अंतर्गत कई सारे थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे जैसे गूगल पे, फोन और पेटीएस जैसी सर्विस काम करती हैं। इसके लिए सारे दिशा-निर्देश बनाने का काम NPCI करती है।