Thursday , April 30 2026 6:53 AM
Home / Sports / NZ v SA: बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में डी काॅक को किया बोल्ड, दूर तक उड़ती गई विकेट

NZ v SA: बोल्ट ने अपने पहले ही ओवर में डी काॅक को किया बोल्ड, दूर तक उड़ती गई विकेट


आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच के दौरान बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहली ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी काॅक को बोल्ड कर दिया। गेंद इतनी सटीक थी कि डी काॅक के बल्ले से छूते हुए सीधे विकटों पर लगी और एक विकेट हवा में उड़ता हुआ दूर तक जा गिरा और डी काॅक आउट हो गए।
बोल्ट ने जब दूसरे ओवर की पांचवी गेंद डाली तो किसी ने सोचा नहीं होगा कि इस गेंद पर विकेट गिर सकता है लेकिन इसे डी काॅक की खराब बल्लेबाजी ही कह सकते हैं कि वह बोल्ड हो गए। डी काॅक ने बाॅल को हिट करने की कोशिश तो लेकिन बल्ले का किनारा लगते हुए बाॅल अंदर की तरफ हो गई और सीधा विकेट पर जा लगी जिस कारण डी काॅक ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से मात्र 5 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।