Friday , August 28 2026 12:40 AM
Home / Sports / विराट कोहली मुझसे दुगना आक्रामक कप्तान हैं: गांगुली

विराट कोहली मुझसे दुगना आक्रामक कप्तान हैं: गांगुली

3
कोलकाता: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर और बाहर की आक्रामकता उनकी तुलना में दुगनी है, जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करते थे। गांगुली ने यहां ‘सौरव गांगुली फाउंडेशन और सौरव गांगुली क्रिकेट स्कूल’ के लांच के मौके पर कहा, ‘‘मैं जितना आक्रामक था, विराट उससे दुगना आक्रामक है। ’’

जब कोहली और उनके बीच की आक्रामकता की तुलना के बारे में पूछा गया तो गांगुली ने कहा, ‘‘विराट विपक्षी टीम के लिये कोई कसर नहीं छोड़ता।’’ गांगुली ने विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की, विशेषकर उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने जिस तरह इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में कोहली के दोहरे शतक की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *