Wednesday , June 17 2026 8:20 PM
Home / Off- Beat / बाप रे बाप! मोंटी से मसाज करवाना है बड़ा Risky

बाप रे बाप! मोंटी से मसाज करवाना है बड़ा Risky


दिनभर की थकान और तनाव से निजात पाने के लिए आजकल लोग बॉडी मसाज का सहारा ले रहे है। मसाज को लेकर लोगों की अपने अलग-अलग विचार है। अपनी बॉडी मसाज के लिए ज्यादातर लोग मसाज पार्लर या सैलून जाते है। दुनिया में वैसे तो अलग-अलग तरीकों से भी मसाज करवाई जाती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सांप लोगों की मसाज करता हो। अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे सैलून के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

आज तक आपने बॉडी मसाज इंसानों से करवाते देखों होगा लेकिन जर्मनी में एक ऐसा सैलून है, जहां पाइथन सांप इंसानों की बॉडी मसाज करता है। भले ही यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी हो लेकिन यह बिल्कुल सच है।

मोंटी नाम का यह पाइथन सांप सैलून में पिछले 13 साल से लोगों की गर्दन की मसाज कर रहा है और उनका तनाव दूर कर रहा है। जर्मनी के सैलून का नाम ‘द हार मोड टीम सैलून’ है, जिसकी चर्चा दुनिभर में हो रही है। खास बात है कि इस पाइथन सांप से गर्दन की मसाज करवाने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता।