अधिकतर शादीशुदा महिलाएं अपने श्रृंगार में बिंदी को शामिल करती हैं। बिंदी महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाती है। इसके अलावा यह सेहत का भी खास ख्याल रखती है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि सेहत के जुड़े फायदों को देखते हुए अधिकांश महिलाएं हर रोज बिंदी को अपने माथे पर लगाने लगी हैं। आज हम आपको बताते हैं कि बिंदी लगाने से सेहत संबंधित क्या फायदे होते हैं?
1. अच्छी नींद
बिंदी शरीर के ऊपरी हिस्से को शांत बनाए रखने में मदद करती है। इसे लगाने से अच्छी नींद आती है।
2. झुर्रियां होती है कम
बिंदी लगाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। एेसे में बिंदी का इस्तेमाल करें ताकि आपके चेहरे पर झुर्रियां न पड़े।
3. सिरदर्द
बिंदी लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है। माथे पर बिंदी लगाने वाली जगह पर मसाज करने से सिरदर्द से जल्द आराम मिलता है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
माथे के बीचों-बीच जिस जगह पर बिंदी लगाई जाती है। उस जगह की नसें और आंखों की नसों का गहरा संबंध होता है। एेसे में आंखों की नसों के लिए बिंदी काफी फायदेमंद होती है।