Tuesday , July 7 2026 6:52 PM
Home / Sports / फीफा वर्ल्ड कप के बाहर होते ही ये क्या बोल गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो? यूरो कप से कर दी विश्व कप की तुलना

फीफा वर्ल्ड कप के बाहर होते ही ये क्या बोल गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो? यूरो कप से कर दी विश्व कप की तुलना


फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया। ये रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप मैच भी साबित हो सकता है। अपने करियर में एक भी बार विश्व कप नहीं जीतने वाले क्रिस्टियानो को कहना है कि उनके लिए UEFA यूरो कप 2016 की जीत वर्ल्ड कप जीतने के बराबर है। उन्होंने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप नहीं जीतने का उन्हें दुख है लेकिन कोई मलाल नहीं है।
वर्ल्ड कप नहीं जीतने को लेकर दिया बयान – क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि उनके आने से पहले पुर्तगाल ने कोई खिताब नहीं जीता था। साल 2016 में यूरोपीयन चैंपियनशिप की जीत उनके लिए विश्व कप जितनी ही अहम है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पुर्तगाल के लिए तीन खिताब जीते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो से पहले पुर्तगाल ने एक भी बड़ा खिताब नहीं जीता था। राष्ट्रीय टीम का सबसे बड़ा खिताब 2016 में जीती गई यूरोपीयन चैंपियनशिप है, जो सच कहूं तो मेरे लिए विश्व कप जीतने जितनी ही अहम है।’
मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया – रोनाल्डो – स्पेल के खिलाफ मुकाबले से पहले यूरोपीयन चैंपियनशिप ने कंफर्म कर दिया था कि ये उनका आखिरी विश्व कप होने वाला है। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं इस तरह विश्व कप से बाहर होने से बेहद दुखी हूं। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया और अपनी पूरी कोशिश की। मैं पूरी तरह संतुष्ट मन से यहां से जा रहा हूं। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मुझे अपने प्रदर्शन पर विचार करने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मैं कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लूंगा।’
इंजरी टाइम में जीता स्पेन – इसके साथ ही आपको बता दें कि स्पेन 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पुर्तगाल के खिलाफ मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इंजरी टाइम में जाकर मैच का नतीजा निकला जहां स्पेन के लिए मिकेल मेरिनो ने गोल किया। वे सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे। इस जीत ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत उन तमाम फैंस का दिल तोड़ दिया जो उनके हाथ में विश्व कप ट्रॉफी देखना चाहते थे।