
एक्ट्रेस एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो हॉलीवुड की ऐसी स्टार हैं, जो 39 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। खुद को फिट रखने और अट्रैक्टिव दिखने के लिए एक्ट्रेस खूब एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें अक्सर फिटनेस के लिए जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर उन्हें कैलिफोर्निया में जिम के बाहर देखा गया, जहां उनकी कैजुअल लुक की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान व्हाइट क्रॉप टॉप और ग्रे शॉर्ट्स में अपनी टॉन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के शूज पेयर किए हुए हैं।
टॉप के ऊपर से एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के पर्स को क्रॉस स्टाइल में कैरी किया है।
हाई पोनी और चेहरे पर मास्क लगाकर एक्ट्रेस ने अपने लुक कमप्लीट किया हुआ है।
ओवरऑल लुक में एलेसेंड्रा काफी इम्प्रेसिव लग रही हैं और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब लोगों का ध्यान खूब अपनी ओर खींच रही हैं और फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
Home / Entertainment / जिम के बाहर एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो ने लगाया फिटनेस का तड़का, व्हाइट टॉप और ग्रे शॉर्ट्स में फ्लॉन्ट की हॉट लेग्स
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website