
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने स्कूलों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में डांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। तर्क दिया जा रहा है कि लोगों के सामने डांस करना अनैतिक कृत्य है।
सरकारी नोटिस में कहा गया है कि बच्चों पर डांस या किसी अन्य अनैतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए दबाव डालना धर्म के खिलाफ है और ऐसा करने पर उनके लाइसैंस रद्द कर दिए जाएंगे। संस्थानों के मालिक और शिक्षक अगर इसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
नोटिस में कहा गया है कि विशेष कार्यक्रमों जैसे प्रतियोगिताओं, पैरेंट्स डे और टीचर्स डे दौरान बच्चे पाकिस्तानी और भारतीय गानों पर डांस करते देखे जाते हैं और चाहे मौका जो भी हो सरकारी नियमों के तहत डांस पर प्रतिबंध लगाया जाता है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website