Saturday , April 25 2026 8:21 PM
Home / News / जुबां पर PM मोदी का नाम आते ही पाक नेता को लगा बिजली का करंट

जुबां पर PM मोदी का नाम आते ही पाक नेता को लगा बिजली का करंट


भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद के साथ एक रैली के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसे जानकार आप बिना हंसे नहीं रह सकेंगे। दरअसल रशीद अहमद भारत के खिलाफ एक रैली में जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हैं माइक में करंट आ जाता है।
दरअसल कश्मीर के लोगों के प्रति संवेदना दिखाने के लिए की जा रही रैली के दौरान पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद ने जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया उन्हें जोर का बिजली का झटका लगा और वह अचानक डर गए। कुछ समय के लिए वह हैरान रह गए यह क्या हुआ। तभी पास में खड़े लोगों ने बताया है कि माइक में करंट उतर आया है। इसका वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।