Friday , April 24 2026 12:02 AM
Home / Uncategorized / पाकिस्तान ने देर रात LOC पर फिर से की फायरिंग, अमेरिका ने फिर दिया भारत का साथ, पढ़ें हर अपडेट्स

पाकिस्तान ने देर रात LOC पर फिर से की फायरिंग, अमेरिका ने फिर दिया भारत का साथ, पढ़ें हर अपडेट्स


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और खराब हो गए हैं। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। कई देश इस मामले में भारत-पाकिस्तान को शांति की अपील कर रहे हैं। पढ़ें हर बड़े अपडेट्स।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उधर, अमेरिका और ब्रिटेन ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पाकिस्तान ने ISI चीफ असीम मुनीर को NSA नियुक्त किया है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार और राजनयिक संबंध कम कर दिए हैं। अमेरिका ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और PM मोदी को उसका पूरा समर्थन है। पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट्स।
जम्मू और कश्मीर के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। यह गोलीबारी जम्मू और कश्मीर के पांच जिलों में की गई। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का जवाब दिया।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, यह लगातार आठवी रात है जब ऐसी घटनाएँ हुई हैं। एलओसी और आईबी के पास रहने वाले लोग संभावित गोलाबारी से बचने के लिए अपने सामुदायिक और निजी बंकरों को साफ करने लगे हैं ताकि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो वे सुरक्षित रह सकें।