
दुबई: आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (ए.पी. एम.एल.) प्रमुख एवं पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश में तीसरे राजनीतिक दल की आवश्यकता पर बल दिया है।
मुशर्रफ ने यहां वीडियो लिंक के जरिए दक्षिणी सिंध क्षेत्र के ए.पी. एम.एल. नेताओं और कार्यकत्र्ताओं की बैठक में कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी कई बार सत्ता में आई हैं लेकिन उन्होंने केवल देश की संपत्ति को लूटने का काम किया है।
मुशर्रफ ने कहा कि वह यथाशीघ्र और यथासंभव पाकिस्तान लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ए.पी. एम.एल. में संप्रदायवाद के लिए कोई जगह नहीं है और सभी धर्मों के लोगों का ध्यान उनकी पार्टी की तरफ है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website