Wednesday , June 17 2026 12:18 PM
Home / Entertainment / Bollywood / पापा शाहरुख के साथ IPL देखने पहुंची बेटी सुहाना, क्यूट स्माइल देख हो जाएंगे दीवाने

पापा शाहरुख के साथ IPL देखने पहुंची बेटी सुहाना, क्यूट स्माइल देख हो जाएंगे दीवाने


आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल हो चुका है। हाल ही में अपने टीम को चेयर करने शाहरुख शान अपनी बेटी सुहाना के साथ पहुंचे। इस दौरान सुहाना पापा शाहरूख के साथ काफी मस्ती करती हुईं नजर आईं।
वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी गर्ल गैंग के साथ टीम को चेयर करती हुई दिखीं। शाहरुख और सुहाना की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सुहाना की प्यारी की स्माइल देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे।
बता दें कि सुहाना अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरती रहती हैं। लोग उनकी लुक को काफी पसंद भी करते हैं। वहीं शाहरुख भी लाडली बेटी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
बीते दिनों सुहाना की बिकिनी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वहीं शाहरुख की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म “जीरो” की शूटिंग को
लेकर काफी बिजी होने वाले हैं, जिसके चलते वह पहला मुकाबला देखने के लिए आ गए।
सुहाना के साथ उनकी तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सुहाना के अलावा शाहरुख अपने लाडले बेटे अब्राहम के साथ मैदान में मस्ती करते नजर आए हैं।