Saturday , June 27 2026 9:32 PM
Home / Entertainment / पेरिस हिल्टन ने अपनी पोस्ट में दिखाई खास अदा

पेरिस हिल्टन ने अपनी पोस्ट में दिखाई खास अदा


सोशल मीडिया पर साझा की गई एक नई तस्वीर में उद्यमी-सोशलाइट पेरिस हिल्टन हैशटैग बोसबेब और बार्बी के बीच एक क्रॉस की तरह लग रही हैं।
पेरिस ने भारत के समय के अनुसार सोमवार रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह काले रंग की पैंट के साथ सफेद ब्लाउज पहने कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को चंकी सनग्लासेस से पूरा किया और अपने सुनहरे बालों को एक तरफ खुला छोड़ दिया है।
कैमरे के लिए पोज देते हुए वह लिपस्टिक और आईना पकड़े नजर आ रही हैं।
पेरिस ने कैप्शन के रूप में लिखा, “अपने सपनों को कभी मत छोड़ो। आपके पास एक सुंदर वास्तविकता बनाने की शक्ति है। हैश टैग ड्रीम बिग हैश टैग बोस बेब हैश टैग मंडे मोटीवेशन।”
इससे पहले रविवार को, हिल्टन ने अपनी 18 महीने की सालगिरह पर प्रेमी कार्टर रेम के साथ एक प्यार भरा पोस्ट साझा किया था, जिसे उन्होंने जीवन के लिए अपने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में टैग किया था।