
हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार चर्चा में है एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक। गुरूवार रात एक्ट्रेस को न्यू यॉर्क के सोहो शहर की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुईं। अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान पेरिस पर्पल एंड ब्लैक प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही हैं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक शूज को मैच किया हुआ है।
ग्लौसी लिपस, चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और मैसी बन एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहा है। लुक को कम्पलीट करते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें पेरिस हिल्टन सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़ी कोई न कोई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
Home / Entertainment / स्किनफिट पर्पल ड्रेस में पेरिस हिल्टन का स्टनिंग लुक, मीडिया को देख यूं दिए बैक पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website