
एक शख्स के पार्टनर ने शारीरिक संबंधों के दौरान ऐसी गलती की कि उसकी जान और सैक्स लाइफ दोनों खतरे में पड़ गई। विजुअल जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन में इस मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार इंटीमेट होने के दौरान एक शख्स की पार्टनर ने उसका प्राइेटवेट पार्ट से ऐसे खतरनाक तरीके से छेड़छाड़ की कि वह काला पड़ गया और सड़ने लगा।
43 साल का पीड़ित शख्स घटना के 5 दिन बाद हॉस्पिटल पहुंचा । रिपोर्ट के मुताबिक, दर्द जब बढ़ने लगा और शख्स की हालत खराब होने लगी तो उसने हॉस्पिटल जाने का फैसला किया। अमेरिका के फोएनिक्स में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना कॉलेज के डॉक्टर्स ने जांच के बाद पाया कि शख्स के इन्टिमेट पार्ट पर 3 सेमी का ब्लैक टिश्यू हो गया है। शख्स के इन्टिमेट पार्ट के टिश्यू डेड होने लगे व स्किन सड़ने लगी थी।
मेडिकल जर्नल में बताया गया है कि पीड़ित शख्स के पार्टनर ने गलती से उसे काट लिया था पीड़ित शख्स को हॉस्पिटल में सर्जरी की नौबत नहीं आई और एंटीबायोटिक्स से उसकी हालत में सुधार होने लगा। घटना के तुरंत बाद मेडिकल सहायता नहीं ली थी जिसकी वजह से उसकी हालत खराब हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि अक्सर इन्टिमेट पार्ट में काटे जाने के बाद मरीज तुरंत सहायता नहीं लेते हैं। कुछ मामलों में काटे जाने पर लोगों को गंभीर इन्फेक्शन का भी सामना करना पड़ता है जिससे मौत का खतरा भी रहता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website