
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली पेशकश ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ शुक्रवार, 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस बीच अमेरिका में फिल्म का प्रीमियर हुआ है और जो फर्स्ट रिव्यू सामने आए हैं, उसमें इसे MCU की अब तक की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है। पढ़िए, क्या बोल रहे हैं फिल्म समीक्षक-
‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी खासा उत्साह है। साल 2018 में ‘डेडपूल 2’ के बाद जहां रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर अतरंगे ‘डेडपूल’ के रोल में लौट रहे हैं, वहीं हर किसी की नजर X-Men फ्रेंचाइजी के ‘वुल्वरीन’ यानी ह्यू जैकमैन पर है। 2017 में रिलीज ‘लोगन’ में इस ताकतवर सुपरहीरो की मौत दिखाई गई थी। लेकिन MCU ने एक बार फिर इस किरदार की वापसी से सरगर्मी बढ़ा दी है। हाल ही इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है, जिसके बाद Deadpool & Wolverine के फर्स्ट रिव्यूज भी आ गए हैं। इनमें कुछ ऐसा कहा गया है जो MCU के फैंस को खुश करने वाला है।
शॉन लेवी के डायरेक्शन में बनी ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ से ह्यू जैकमैन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियो ने 20th Century Fox से इसका अधिग्रहण किया है। फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ हो रही है। यही नहीं, दोनों कलाकारों ह्यू जैकमैन और रायन रेनॉल्ड्स को भी सराहना मिल रही है।
‘बियॉन्ड द ट्रेलर’ की ग्रेस रैंडोल्फ ने ट्विटर (अब X) पर लिखा है, ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन परफेक्ट फिल्म है। यह अब तक की बेस्ट कॉमिक बुक फिल्मों में से एक है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद यह MCU की द बेस्ट फिल्म है! फिल्म में कई बेहतरीन सरप्राइजेज हैं और मुझे उम्मीद है कि रिलीज से पहले कोई इसका खुलासा नहीं करेगा!’
Home / Entertainment / Deadpool And Wolverine देख दीवाने हुए लोग! बोले- ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स की बेस्ट फिल्म
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website