
लंदनः ब्रिटेन के ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर पायलट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पायलट ने आंधी-तूफान के बीच समझदारी दिखाते हुए इस तरीके से लैंडिंग करवाई कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 अक्तूबर को घटी इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि TUI Airways plane की लैंडिंग के बहुत तेज आंधी चल रही है और तेज हवाओं के बीच पायलट ने सूझ-बूझ से किस तरह बड़ी मुश्किल से लैंडिंग कराई।
पायलट ने आखिरी समय में प्लेन का रुख मोड़ा और सेफ लैंडिंग कराने में सफल रहा।वीडियो देखकर हर कोई पायलट की काफी तारीफ कर रहा है।सोशल मीडिया पर पायलट को हीरो माना जा रहा है। लैंडिंग कराने के लिए पायलट प्लेन को अलग डायरेक्शन में ले गया । अगर पायलट ने आंधी के साथ लैंडिंग करने की कोशिश की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website