
वॉशिंगटनः अमरीका में अपराध का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें आरोपी कोई इंसान नहीं बल्कि एक कु्त्ता है जिसने अपने मालिक को गोली मार दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को एक 51 वर्षीय व्यक्ति अपने कुत्ते के साथ खेल रहा था, तभी उसके कुत्ते ने उसे गोली मार दी। उसके बाद गोली लगने वाले व्यक्ति ने 911 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना पर पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई कि यह कैसे संभव है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सच्चाई का पता चला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी वॉशिंगटन के लोवा में रहने वाले फोर्ट डॉज के रिचर्ड रेममे अपने घर में सोफा पर बैठे अपने 2 कुत्तों से खेल रहे थे, इनमें से एक पिटबुल और एक लैब्राडोर प्रजाति का कुत्ता था।
इसी दौरान पिटबुल कुत्ता उछलकर उस शख्स की गोद में आकर बैठ गया और उनकी बेल्ट में लगी 9 एमएम की पिस्टल को खींचने लगा।पिस्टल के खिंचने की वजह से गोली चल गई, जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। उसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस को कॉल किया। हालांकि इस व्यक्ति को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी और जरुरी उपचार के बाद अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website