
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित ‘हेड्स ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस’ में हिस्सा लिया। जहां व्यापार, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारियों को आगे बढ़ाकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में विश्वभर के प्रवासी भारतीयों के साथ संबंध मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
इस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिवों पीके मिश्रा तथा शक्तिकांत दास सहित अन्य ने भाग लिया। विश्व भर में स्थित राजनयिक मिशनों में तैनात भारतीय राजदूतों और उच्चायुक्तों ने सम्मेलन में शिरकत की।
किन मुद्दों पर हुई चर्चा? – शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में भाग लिया। हमने व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देकर भारत की वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने और प्रवासी भारतीयों के साथ संबंध मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की।’
बैठक में रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने पर जोर – बैठक में रणनीतिक साझेदारियों को गहरा करने, नई आपूर्ति नेटवर्क विकसित करने और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मिशन प्रमुखों से भारत की क्षमताओं और अवसरों को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने को कहा गया है।
इसके साथ ही बैठक में भारतीय प्रवासी समुदाय के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि यह भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का बड़ा आधार है। उन्होंने मिशन प्रमुखों से अपील की कि वे विदेशों में बसे भारतीयों के साथ संपर्क और सहयोग को और मजबूत करें।
Home / News / दिल्ली में मिशन प्रमुखों के कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website