
इंडोनेशिया में इन दिनों एक केस काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक महिला पर कथिततौर पर ये इल्जाम है कि उनसे अपने पूर्व प्रेमी को मारने के लिए जहर भेजा था। लेकिन जो शख्स डिलीवरी के जरिए ये जहर लेकर गया था, उसके 10 वर्षीय बेटे ने गलती से ये खा लिया और उसकी मौत हो गई।
जहर से भरा चिकन भेजा था : द सन के मुताबिक, इस लड़की का नाम Nani Aprilliani Nurjaman, उनकी उम्र 25 है। उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड टॉमी को मारने के लिए साइनाइड (एक किस्म का जहर) से भरा चिकन भेजा।
एक डिलीवरी वाले के जरिए भेजा : पुलिस के मुताबिक, नानी ने उसके लिए मोटरसाइकिल टैक्सी ड्राइवर को खाना दिया। ताकि वो टॉमी के Bantul, Yogyakarta, में खाना डिलीवर कर दें। ये घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है। 47 वर्षीय Bandiamn उससे ये खाना डिलीवर करने के लिए ले गए।
टॉनी की वाइफ ने खोला दरवाजा : जब Bandiman डिलीवरी की लोकेशन पर पहुंचे। तो टॉनी की पत्नी ने दरवाजा खोला। टॉनी घर नहीं था। वो कंफ्यूज थे कि अब इस खाने का क्या करें, क्योंकि टॉनी की वाइफ ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। तो वो इस खाने को अपने घर ले गए। इफ्तार में उनकी पत्नी और 10 वर्षीय बेटे हामिद ने ये खाना खा लिया।
फिर होने लगी उल्टी : इसके तुरंत बाद दोनों को उल्टियां होने लगी। तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स उनकी पत्नी को तो बचा पाए लेकिन बेटे की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला कि नानी टॉमी से नाखुश थी। टॉमी ने शादी कर ली थी। वो इस बात से गुस्सा थी। फिलहाल वो पुलिस की हिरासत में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website