Wednesday , August 26 2026 5:39 PM
Home / News / India / ‘PoK और बलूचिस्तान जल रहे, ढह रहा पाकिस्तान’, लश्‍कर आतंकी के जहरीले बोल, ऑपरेशन सिंदूर से भी कनेक्‍शन

‘PoK और बलूचिस्तान जल रहे, ढह रहा पाकिस्तान’, लश्‍कर आतंकी के जहरीले बोल, ऑपरेशन सिंदूर से भी कनेक्‍शन


भारत के खिलाफ लगातार नफरत और आतंकवाद की जमीन तैयार करने वाले पाकिस्तान का घिनौना सच एक बार फिर बेनकाब हो गया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तय्यबा (LeT) के वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह न सिर्फ भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है बल्कि वो पाकिस्तान की अंदरूनी बदहाल पर आंसू बहा रहा हो। वो अपने शागिर्दों को यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा है कि पाकिस्तान के हालात ‘इंशाअल्लाह जरूर ठीक होंगे।’
रऊफ वही आतंकी मौलवी है जो पिछले साल मई में भारत की तरफ से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए लश्कर आतंकियों के जनाजे में देखा गया था। उस दौरान पाकिस्तानी सेना के कई शीर्ष सैन्य और नागरिक अधिकारी भी उस जनाजे में शामिल थे जिसने पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के नापाक गठजोड़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोल खोल दी थी।
पाकिस्तानी आतंकी का बड़ा कबूलनामा – अपने जहरीले भाषण में रऊफ ने कबूल किया है कि पाकिस्तान अब भीतर से ढह रहा है। उसने साफ शब्दों में माना कि बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा (KPK) और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoJK) अब शांत नहीं रहे हैं। वहां के हालात पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। बौखलाहट में उसने इन सभी अंदरूनी संकटों का ठीकरा भारत पर फोड़ने की कोशिश की। लेकिन उसका यह बयान इस बात का सीधा सबूत है कि पाकिस्तान के भीतर गृह युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं।
उसने कहा ‘मैं कश्मीरियों को पैगाम देता हूं कि कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी। मैं पैगाम देता हूं बलूचिस्तान के मुसलमानों भाइयों को की दहशतगर्दी खत्म होगी। मैं पैगाम देता हूं केपीके भाईयों को कि दहशतगर्दी खत्म होगी।’ इसके आगे फिर वो भारत के खिलाफ नफरती बयानबाजी कर रहा है। ऐसा लगता है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय मरकज-ए-तय्यबा पर जिस तरह से भारतीय सेना ने हमले में कहर बरपाया था उससे ये आजतक उबर नहीं पाया है।