
एक्ट्रेस क्रिसी टेगन और सिंगर जॉन लीजेंड हॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। कपल में अक्सर एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। बीते दिन कपल को एक साथ रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी छोटी से बेटी भी उनके साथ नजर आईं। अब कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
इस दौरान सिंगर की प्रेग्नेंट पत्नी क्रिसी ब्लैक आउटफिट में अपने बंप को कवर करती नजर आईं।
हालांकि ऑल ब्लैक लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। इस लुक को एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क, ब्लैक गॉग्लस और ओपन हेयर्स से कम्पलीट किया हुआ है।
एक्ट्रेस का ये लुक देखते ही बन रहा है। वहीं जॉन टी-शर्ट और व्हाइट कैपरी में परफेक्ट नजर आ रहे हैं।
इस दौरान जॉन अपनी प्यारी डॉल को कंधों पर बिठाकर चल रहे हैं। जहां दोनों बाप-बेटी का बखूबी प्यार देखने को मिल रहा है।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म एलिन गेम ऑफ गेम्स में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस का शानदार किरदार देखने को मिला था।
Home / Entertainment / रेस्टोरेंट के बाहर स्टनिंग नजर आईं प्रेग्नेंट क्रिसी टेगन, बेटी को कंधे पर बिठाए दिखे जॉन लीजेंड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website