
हॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस रेचल मैकएडम्स अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी कैजुअल या पार्टी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। बता दें रेचल बहुत जल्द दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। बीते दिन उन्हें फ्रेंड के घर जाते लॉस एंजिल्स की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जहां उनकी खूबसूरत तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हुईं।
लुक की बात करें तो इस दौरान रेचल व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक स्कर्ट अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
इस लुक को एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज के साथ कम्पलीट किया है और साथ ही साइड पर्स कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और बिखरे हुए बाल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म Eurovision Song Contest: The Story of Fire Saga में देखा गया था। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website