
एक्ट्रेस रूनी मारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पार्टी लुक्स से लेकर कैजुअल तक की तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल होती हैं। रूनी मारा इन दिनों अपने प्रेंग्नेंसी पीरियड को काफी एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
इन तस्वीरों में हसीना का स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो इस दौरान रूनी ग्रे टाॅप, ब्लैक टाॅप और डेनिक क्राॅप टाॅप में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में रूनी अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बैग कैरी किया हुआ है।चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस, ओपन हेयर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। कोरना से बचाव के लिए एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। हसीना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रूनी जल्द ही मंगेतर जोकिन फीनिक्स के बच्चे की मां बनेगी। कपल की मुलाकात साल 2012 में उनकी पहली फिल्म के सेट पर हुई थी।
वहीं से दोनो एक-दूसरे को पसंद करने लग गए और साल 2016 तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल जुलाई में अपनी अफेयर की खबरों से पर्दा उठाया था और कंफर्म किया था कि दोनों एक-दूसरे के रिलेशन में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website