Friday , September 25 2026 12:27 PM
Home / News / गाजा पर बड़े हमले की तैयारी, इजरायल ने फिलिस्तीनियों को घर छोड़ने को कहा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

गाजा पर बड़े हमले की तैयारी, इजरायल ने फिलिस्तीनियों को घर छोड़ने को कहा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ


इजरायल में हमास का हमला हुआ है। दशकों में यह इजरायल पर सबसे भीषण हमला है, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हमले के जवाब में अब गाजा पट्टी पर खतरनाक बमबारी की चिंता जताई जा रही है। गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर जमीनी हमले की आशंका बढ़ रही है। इजरायली सेना एक कड़े प्रहार की तैयारी में हैं, जिसे लेकर उसने गाजा पट्टी के कई हिस्सों में फिलिस्तिनियों को अपना घर छोड़ने को कहा है। वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक निर्जन द्वीप में बदलने का वादा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि हमले के जिम्मेदार लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इजरायल में फिलिस्तीन की ओर से लगभग 5000 रॉकेट दागे गए। इसके बाद हमास के लड़ाके जीप, कार और पैराग्लाइडिंग के जरिए बॉर्डर पार कर देश में घुस गए। उन्होंने मुंबई के 26/11 हमलों की तरह लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। अब तक इस हमले में 300 लोगों की मौत हो गई है। इजरायल में एक लड़की को मारने के बाद हमास के आतंकियों ने उसकी लाश को नग्न कर गाड़ी में बांध कर घुमाया। अब इस लड़की की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि 30 साल की महिला का नाम शानी लोउक है जो एक जर्मन नागरिक है। वह एक संगीत फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गाजा पट्टी के करीब इजरायल पहुंची थी।