
मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा वर्क कमिटमेंट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौट गईं। वहां पर वो अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्होंने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था और अब सेट से उनकी कुछ फोटोज लीक हो गई हैं, जिसमें वो कभी ना देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं।
अब Priyanka Chopra और उनके सिंगर-एक्टर पति Nick Jonas के फैन अकाउंट ने हॉलीवुड फिल्म से एक्ट्रेस के लुक की तस्वीरें लीक कर दी हैं, जिसकी वो इस समय शूटिंग कर रही हैं। वो फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म ‘द ब्लफ’ में एक समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में उन्हें एक पायरेट शिप पर एक सीक्वेंस के बीच में दिखाया गया है। वह ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और पूरी तरह से योद्धा के अवतार में नजर आ रही हैं, लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनकी हेयरस्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है।
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा बनीं समंंदर की लुटेरी, ‘द ब्लफ’ के सेट से लीक हुआ लुक, फैंस बोले- हम तो पहचान ही नहीं पाए!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website