
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन अपने परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि ‘द ब्लफ’ की शूटिंग पूरी हो गई है और वो इस वक्त अपने घर पर हैं। इसके अलावा वो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की भी शूटिंग कर रही हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक उड़ान भरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी हैं। वो ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस, बेटी मालती, मां मधु और अन्य लोगों के साथ खूब सारी फोटोज शेयर की हैं और एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है।
Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेट से अपनी, पति Nick Jonas और बेटी Malti संग फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘द ब्लफ’ की पिक्चर रैप हो गई है!!!… और इसे अपने परिवार और इस फिल्म को संभव बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों के साथ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने मां-बेटी को बनाया समुद्री लुटेरा, ‘द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म, पति निक जोनस संग यूं बिता रहीं समय
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website