Thursday , July 30 2026 11:08 PM
Home / Entertainment / BAFTA में कहर ढाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, कातिल अदाओं पर हार जाएंगे दिल

BAFTA में कहर ढाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, कातिल अदाओं पर हार जाएंगे दिल


कोरोना वायरस की महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए बाफ्टा (BAFTA) का आयोजन लंदन के रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा। इस पुरस्कार समारोह के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एकदम तैयार हैं।
बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने टैलेंट का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपने अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) (BAFTA) से पहले की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से नजरें हटाना आपके लिए मुश्किल होगा।
बताते चलें कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए बाफ्टा का आयोजन लंदन के रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा। इस पुरस्कार समारोह के लिए प्रियंका चोपड़ा एकदम तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना लुक फैंस के लिए शेयर किया है। बताते चलें कि ऐक्ट्रेस को बाफ्टा की प्रजेंटर्स की सूची में शामिल किया गया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस पर एक तितली बनी नजर आ रही है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का मेकअप और बालों का स्टाइल देखने वाला है। इसके अलावा ऐक्ट्रेस ने रेड एंड वाइट कलर की ड्रेस में भी तस्वीरें शेयर की हैं।
बता दें कि 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) भारतीय समय के मुताबिक रात को साढ़े 11 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को सोनी लिव पर देखा जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन दो दिन किया गया था, ऐसे में शनिवार के बाद रविवार को शो का मुख्य आयोजन है।