Friday , September 11 2026 10:53 AM
Home / Entertainment / इंटरनेशनल अवाॅर्ड पेश करेंगी प्रियंका चोपड़ा

इंटरनेशनल अवाॅर्ड पेश करेंगी प्रियंका चोपड़ा

13
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रजेंटेटर रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब 74वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में भी विजेताओं को पुरस्कार देंगी। ‘गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स’ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर सूचना देते हुए बताया कि टिमोथी ओलीफैंट, जस्टिन थेरॉक्स और प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर होंगे। 8 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में प्रियंका के साथ एक्ट्रेस एमी शुमर, जोए सल्दाना और ब्री लार्सन हिस्सा लेंगे।

बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में बैरीमोर, स्टीव कैरेल, मैट डैमन, विओल डेविस, लॉरा डर्न, गोल्डी हॉन, अन्ना केंड्रिक, निकोल किडमैन, डिएगो मॉर्गन, क्रिस पाइन, एडी रेडमायने, सिलवेस्टर स्टेलोन, माइलो वेंटिमिगलिया, सोफिया वर्गारा और रीज विदरस्पून को भी न्योता दिया गया है।

‘द बेवर्ली हिल्स’ से अवॉर्ड सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट होगा। इसे जिम्मी फैलन होस्ट कर रहे हैं। मेरिल स्ट्रीप को 8 बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें इस साल सेसिल बी डेमिले अवॉर्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *