
टिनसेल टाउन के नए माता-पिता जो जोनस और सोफी टर्नर ने 28 जुलाई को अपने घर नन्हीं परी का स्वागत किया। पेरेंट्स बनने के बाद जो जोनस और सोफी टर्नर की खुशी सांतवे आसमान पर है। कपल ने अपनी लाडली का नाम ‘विला जोनस’ रखा है।
हाल ही में कपल को पहली बार बेटी विला के साथ लाॅस एंजलेस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। हालांकि इन तस्वीरों में उनकी लाडली का चेहरा नहीं दिख रहा। लुक की बात करें तो सोफी ग्रे स्वेटसूट में कूल दिखीं।
सामने आईं इन तस्वीरों में सोफी की फिटनस देखते ही बन रही है। सोफी ने डिलिवरी के बाद इतनी जल्दी जिस तरह से रिकवर किया वो सभी के लिए फिटनेस गोल है। वहीं जो ट्रैक सूट में दिखे। इस दौरान सोफी-जो की लाडली बेबी कैरिज में लेटा रखा था।
इस दौरान दोनों ने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। मई 2019 में कपल ने लॉस वेगास में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।
Home / Entertainment / पहली बार पब्लिक प्लेस पर बेटी विला संग स्पाॅट हुए प्रियंका के जेठ-जेठानी, ग्रे स्वेटसूट में कूल दिखीं सोफी टर्नर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website