
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजाॅय़ कर रही हैं। उन्हें आए दिन पति जो जोनस के साथ आउटिंग करते हुए देखा जाता है। बता दें कि इसी साल फरवरी में अचानक खबरें आई कि सोफी चार महीनों से प्रेग्नेंट है और जल्द जो के बच्चे को जन्म देने वाली है। हालांकि सोफी और जो के साथ साथ पूरे परिवार ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी।
पिछले कुछ समय से सोफी की प्रेग्रेंसी की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थीं। हाल ही में एक बार फिर सोफी को पति जो संग लाॅस ऐजलिस की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान सोफी पति जो के साथ लाॅन्ग ड्राइव पर जाकी नजर आईं।
तस्वीरों में सोफी जीप ड्राइव करती दिख रही हैं। वहीं जो उनके साथ बैठे दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो सोफी पर्पल कलर की शाॅर्ट ड्रेस में बोल्ड दिख रही हैं। इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।
इस दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए दोनों ने पहना हुआ है। कपल ने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था जिसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website