
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं और खुद से जुड़ा कोई न कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पेट डॉग के साथ पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो इस दौरान देसी गर्ल टर्टल नेक ग्रीन स्वेटर और ब्लैक टाइट पैंट में नजर आ रही हैं।
ब्लैक शूज के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को टीम-अप किया हुआ है। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और हाई बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
लुक को कम्पलीट करते हुए हसीना अपनी मदमस्त अदाओं से फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दो फिल्मों ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी। बीते दिनों फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगी।
Home / Entertainment / टर्टल नेक स्वेटर में प्रियंका का स्टनिंग लुक, पेट डॉग के साथ यूं दिए जबरदस्त पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website