Friday , September 18 2026 3:23 AM
Home / Entertainment / ‘मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं’ पति निक के वीडियो पर ऐसा कमेंट कर की बोलती बंद

‘मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं’ पति निक के वीडियो पर ऐसा कमेंट कर की बोलती बंद


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस के बीच ये जोड़ी निकयंका नाम से फेमस है। वैसे तो दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा की चर्चा में रहते हैं लेकिन सोमवार देर शाम अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था।
प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों 3 साल बाद तलाक ले सकते हैं। बी-टाउन गलियारों में ये खबर आग की तरह फैलने लगी। वहीं अब प्रियंका एक कमेंट से खुलासा हो गया कि वह तलाक लेना चाहती हैं या अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं।