
एक्ट्रेस रेबेल विल्सन बिजनेसमैन जैकब बुश से ब्रेकअप के बाद फिर से डेटिंग के लिए तैयार हैं। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, विल्सन ने बताया, “आप जानते हैं कि ब्रेकअप को काफी टाइम हो चुका है। और जिसके साथ मेने समय बिताया उसकी रिस्पेक्ट करती हूं। लेकिन अब मूव ऑन करने का समय है।”
खबर तब आई जब उन्होंने कहा कि उनका अलग होना आइडियल नहीं था। विल्सन ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। एक फोटो शेयर कर खुद को ‘सिंगल गर्ल’ बताया था। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था कि मेरे दिमाग में बहुत कुछ है, ‘अह्ह्ह हैशटैग सिंगल गर्ल हेडिंग टू सुपर बाउल’ विल्सन और बुश को आखिरी बार क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाते देखा गया था। उन्होंने पिछले सितंबर में मोनाको में प्रिंस अल्बर्ट के प्लैनेटरी हेल्थ गाला में एक साथ भाग लेकर अपने रोमांस की पुष्टि की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website