
लंदन: आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आपको दिनेश कार्तिक की सरप्राइज एंट्री देखने को मिल सकती है। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चार जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।
धोनी को कर सकता है रिप्लेस
अंतिम समय में चोटल मनीष पांडे की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए कार्तिक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में उन्होंने 77 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली और अब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले मैच के लिए कार्तिक को टीम में शामिल करने के संकेत दिए हैं। कार्तिक ने ना केवल बल्लेबाजी बल्कि कीपिंग में भी अपना दावा ठोका है। कोहली उन्हें आने वाले समय में धोनी की रिप्लेस में देख सकते हैं।
PunjabKesari
विराट ने की तारीफ
विराट ने कार्तिक तारीफ करते हुए कहा, दोनों अभ्यास मैच में हम जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहते थे हमने वैसा ही किया। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिनेश ने अच्छी वापसी की। मध्यक्रम बल्लेबाज और विकेटकीपर कार्तिक ने आईपीएल 10 के 14 मैचों में 361 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गत वर्ष रणजी ट्राफी में 10 मैचों में 704 रन बनाए थे।
कप्तान ने कहा, निचले क्रम में हार्दिक और केदार ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे हमारे सामने और विकल्प बढ़ गए है। दिनेश ने काफी उपयोगी पारी खेली। हम आगे भी उन्हें लंबी पारी खेलते देखना चाहते हैं। कार्तिक 2013 में भी आईसीसी चैंपियंस ट्राफी जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website