
ईरान की एक में कोरोना वायरस को लेकर दंगे भड़क गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुर्दिस्तान प्रांत की जेल से हुए दंगों के बाद कम से कम 80 कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। स दंगा देश में तेजी से बढ़ते घातक कोरोनवायरस महामारी को लेकर भड़का था।
19 मार्च को 20 से भी अधिक कैदी लोरेस्टन प्रांत की राजधानी खोरमाबाद शहर की एक जेल से भाग गए। ईरान की न्यायपालिका ने पहले ही 85,000 कैदियों को जेल से कोरोनावायरस के प्रसार के खिलाफ एक निवारक उपाय के रूप में रिहा किया था।
बता दें कि कोरोनवायरस द्वारा ईरान सबसे प्रभावित देशों में से एक है, जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 32,332 तक पहुंच गई, जिसमें 2,378 मौतें हो चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website