
लंदनः ब्रिटेन के शाही परिवार ने रविवार को नवजात प्रिंस लुईस की 2 तस्वीरें जारी की हैं जो उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस में ली हैं। इनमें से एक तस्वीर में 3 साल की राजकुमारी शार्लेट अपने छोटे भाई को गोद में लेकर उसका माथा चूम रही हैं।
दूसरी तस्वीर में प्रिंस लुईस एक तकिए के सहारे लेटे नजर आ रहे हैं। केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा कि ‘‘ ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमारी शार्लेट और प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें साझा करने को लेकर बहुत खुश हैं। राजकुमारी शार्लेट के साथ ली गई तस्वीर दो मई को उनके तीसरे जन्मदिन के समय की है जबकि दूसरी तस्वीर प्रिंस लुईस के जन्म के तीन दिन के बाद 26 अप्रैल को ली गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website