
ओमान की खाड़ी में भारतीय कमर्शियल जहाज पर अमेरिकी हमले ने दोनों देशों के रिश्तों में नाजुक स्थिति पैदा कर दी है। इस हमले में तीन भारतीय नावकि मारे गए थे, जिस पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से विरोध जताया तो अमेरिकी विदेश मंत्री को ये पसंद नहीं आया है। हमला करने के बाद संवेदना दिखाने की जगह रुबियो ने भारत को ही नसीहत दे डाली कि सभी कमर्शियल जहाजों को अमेरिकी आदेशों का पालन करना चाहिए।
जयशंकर ने रुबियो से की थी बात – भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को रुबियो को फोन किया था। इस दौरान ओमान के तट के पास जहाज पर हमले में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया। अमेरिकी सेना ने 10 जून को एमटी सेटेबेलो जहाज पर हमला किया था। इस जहाज में 24 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन 3 लापता हो गए। बाद में तीनों के मारे जाने की जानकारी मिली।
रुबियो ने भारत को दिया ज्ञान – इस हमले को लेकर जयशंकर ने रुबियो से बातचीत के दौरान कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई उचित नहीं है। इस पर रुबियो ने भारत को ही ज्ञान दे डाला। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि विदेश मंत्री ने जोर दिया कि सभी कमर्शियल जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना चाहिए। रुबियो ने यह भी कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रुबियो की टिप्पणी से बढ़ा तनाव – रुबियो और जयशंकर के बीच इस बातचीत को दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने वाली माना जा रहा है। विश्लेषकों ने रुबियो की बातों को असंवेदनशील बताया है। रुबियो ने भारतीयों की हत्या पर संवेदना तक नहीं जताई बल्कि इसे अप्रत्यक्ष रूप से सही ठहरा दिया।
रुबियो की बातें असंवेदनशील थीं और इनसे अमेरिका विरोधी भावनाएं और भड़केंगी। उन्होंने भारत को हुई जान-माल की हानि पर संवेदना तक नहीं जताई। ट्रंप का अमेरिका भारत का कैसा दोस्त है। डेरेक ग्रॉसमैन, अमेरिकी विश्लेषक
भारतीयों की हत्या को सही ठहरा रहे रुबियो? – एक विश्लेषक ने रुबियो के बयान को बहुत कड़ा बताते हुए इसे भारत का अपमान कहा है। उन्होंने कहा कि रुबियो ने इशारों-इशारों में भारतीय नाविकों की हत्या को सही ठहराया है। भारत को अपने नाविकों की हत्या बर्दाश्त करनी पड़ रही है क्योंकि अमेरिका अपनी एकतरफा नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। एक मित्र देश के निहत्थे नागरिकों की हत्या पर रस्म अदायगी के तौर पर भी कोई खेद नहीं जताया गया। उन्होंने कहा कि रुबियो ने तेवर और कड़े कर लिए हैं। उन्होंने हमें अपमानित किया है।
Home / News / ‘रुबियो ने भारत का अपमान किया’, भारतीयों की हत्या पर अमेरिका ने संवेदना तक नहीं जताई, भड़के एक्सपर्ट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website