Saturday , May 30 2026 10:17 PM
Home / News / रूस कर रहा मिसाइलों से हमला…तो यूक्रेन ने छेड़ा साइबर युद्ध

रूस कर रहा मिसाइलों से हमला…तो यूक्रेन ने छेड़ा साइबर युद्ध


अनॉनिमस हैकिंग समूह ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान को लेकर रूस पर साइबर युद्ध की घोषणा की है। रूस जहां यूक्रेन पर मिसाइलों से अटैक कर रहा है वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू कर दिया है।
यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस की कई सरकारी वेबसाइट को हैक कर लिया है। अनॉनिमस हैकिंग समूह ने आरटी ब्रॉडकास्टर पर साइबर हमले की जिम्मेदारी भी ली है। अनॉनिमस ने ट्वीट कर कहा, ‘अनॉनिमस समूह आधिकारिक तौर पर रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध में है’। हैकिंग समूह ने दावा किया कि उन्होंने रूस के प्रचार स्टेशन आरटी न्यूज की वेबसाइट को नष्ट दिया है।