Saturday , April 25 2026 12:41 AM
Home / News / रूस ने दी अमरीका को धमकी

रूस ने दी अमरीका को धमकी


मॉस्कोः रूस ने ईरान के परमाणु समझौते की समीक्षा का विरोध करते हुए अमरीका के नवीन बयान को लेकर मॉस्को का दृष्टिकोण अस्वीकृति करने वाला बताया है । रूस का कहना है कि वह इस समझौते को रद्द करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हर संभव उपाय करेगा।

समाचार एजैंसी सिन्हुआ के अनुसार रूस के उप विदेश मंत्री सगेर्ई रयाबकोव ने कहा कि रूस ईरान परमाणु समझौते में बदलाव के लिए अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ वार्ता के आयोजन की अमरीकी घोषणा से चिंतित है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि, अगर अमरीकी कांग्रेस और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने समझौते की कथित ‘विनाशकारी खामियों’ को ठीक नहीं किया तो, अमरीका इस समझौते से बाहर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि, “इन वार्ताओं से परमाणु समझौते और इस पूरे परिस्थिति के प्रति रूस के दृष्टिकोण पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इसका गंभीरतापूर्वक विश्लेषण का निर्णय जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, 2015 में ईरान और रूस, फ्रांस, चीन, ब्रिटेन, अमरीका और जर्मनी द्वारा हस्ताक्षित इस समझौते को संशोधित नहीं किया जा सकता है और मास्को ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगा। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि, वह आखिरी बार ईरान के लिए परमाणु समझौते के तहत प्रतिबंधों में राहत देंगे।